फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी किए इंजन कबाड़ी को बेचते तीन धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कोतवाली पुलिस ने इंजन चोरी करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक डीसीएम में चोरी के तीन इंजन लादकर बेचने के लिए ले जा रहे थे। ये इंजन थाना क्षेत्र के नगला भिखन गांव से चोरी किए गए थे और कबाड़ी को बेचने की तैयारी थी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अंजन कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक अजय कुमार व सुदेश कुमार ने कस्बा के जीजीआईसी स्कूल पास स्थित शांति कबाड़ी के यहां छापामारी की। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। एक डीसीएम में लदे चोरी किए हुए तीन इंजन के पार्ट्स सहित शैलेंद्र कुमार पुत्र शांति प्रसाद निवासी रामलीला ग्राउंड थाना जसवंतनगर, संजीत पुत्र महेश चंद बघेल निवासी ग्राम छलेसर थाना एत्मादपुर जिला आगरा व बाबूराम यादव पुत्र स्व. राम किशन निवासी नगला छत्ते थाना वैदपुरा जिला इटावा को गिरफ्तार किया गया है। इन लोग को डीसीएम में चोरी हुए तीनों इंजन के पुर्जों को बेचने ले जा रहे थे।
थाना क्षेत्र के नगला भीखन गांव के खेत से चोरी हुए तीन इंजनों के संबंध में थाना जसवंतनगर में मामला पंजीकृत किया गया था। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें