फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों को आत्महत्या के लिए
विज्ञापन

प्रेरित करने वाले को भेजा जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊसराहार। नगरिया महुआ गांव में दो छात्रों के शवों के एक साथ फांसी पर लटके मिलने के मामले में गांव के ही एक आरोपी के विरुद्ध आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज होने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। हालांकि अभी पुलिस इस बात को साफ नहीं कर पाई है कि किस वजह से आरोपी ने छात्रों को धमकी दी जिससे उन्हें आत्महत्या जैसा कदम उठाना पड़ा।
विज्ञापन

इस मामले में आरोपी बनाए गये दर्शन सिंह यादव निवासी महुआ को ऊसराहार पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। लेकिन उसके द्वारा छात्रों को क्यों धमकाया गया जिसकी वजह से यह घटना घटित हुई है, इसकी कोई वजह पुलिस ने स्पष्ट नहीं की है। ऐसे में मामला सुलझने की जगह और उलझ गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ऊसराहार सतीश यादव ने बताया कि जांच जारी है, आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें