फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारियल बदलने को लेकर मारपीट, चली गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बसरेहर थाना क्षेत्र के ग्राम शेखूपुर सरैया में गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे गांव में आए हथठेले पर नारियल बेच रहे दुकानदार से गांव के ही श्याम सुंदर पुत्र श्रीराम ने 20 रुपये का नारियल खरीदा।
विज्ञापन

घर में नारियल खराब निकलने पर जब वह दुकानदार के पास गया तो दुकानदार नारियल बदलने को राजी हो गया। लेकिन इसी बीच ठेले के पास खड़े गांव के ही एक युवक ने गाली देते हुए नारियल बदलने से दुकानदार को मना किया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी और युवक ने श्यामसुंदर के साथ मारपीट कर दी। गांव के कुछ लोगों ने आकर उसे बचा लिया, लेकिन खुन्नस खाए दबंग युवक का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उसने तमंचे से श्याम सुंदर के घर आकर उसके ऊपर फायरिंग कर दी जिसमें श्यामसुंदर बाल-बाल बच गया। घटना को अंजाम देकर दबंग युवक गांव से फरार हो गया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस ने आरोपी युवक के भाई को पकड़ लिया और थाने लेकर पहुंची। वहीं मारपीट में घायल युवक भी अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें