फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपुर में 20 एकड़ में बनेगा ग्राम न्यायालय भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर। तहसील चकरनगर के ग्राम न्यायालय भवन की स्थापना राजपुर में होगी। कस्बे से दो किलोमीटर दूर चकरनगर-भरेह मार्ग पर खंड विकास कार्यालय के पास राजपुर में भूमि चिह्नित कर ली गई है। तहसील प्रशासन के मुताबिक अभी भूमि अधिग्रहण नहीं हुआ है। 20 एकड़ के लगभग जमीन पर भवन बनाने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन

तहसीलदार चकरनगर यदुवीर सिंह यादव ने बताया कि मामला न्याय विभाग का है। तहसील का काम सिर्फ भूमि अधिग्रहण तक ही सीमित है। अधिग्रहण का कोई आदेश नहीं आया है। लगभग 20 एकड़ जमीन में न्यायालय भवन बनाने की जानकारी है। इलाकाई लोगों के अनुसार न्यायालय भवन अगर चकरनगर कस्बे में बनता तो ज्यादा बेहतर होगा। पूर्व ब्लाक प्रमुख मुकेश राजावत ने बताया कि कोर्ट की स्थापना कस्बा चकरनगर में ही होनी चाहिए। राजपुर कस्बा दूर होने के कारण लोगों को भागदौड़ में अनावश्यक खर्च करना पड़ेगा।
समाजसेवी वीर सिंह यादव और शिव भूषण सिंह चौहान ने कहा कि खंड विकास कार्यालय के पास खाली भूमि पर न्यायालय भवन बनने से विकास तो क्षेत्र का ही होगा।
राम महेश दुबे ने कहा कि यदि तहसील मुख्यालय के निकट बनता तो क्षेत्रीय लोगों को ज्यादा लाभ होता। अधिवक्ता देवेंद्र नारायण अवस्थी, कुंवर सिंह तोमर, राम कुमार पांडे, अनिल तिवारी, विनोद दोहरे ने न्यायालय भवन की स्थापना कस्बा चकरनगर में ही कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें