फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवविवहिता के कोर्ट में दर्ज हुए बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। पति पर मारपीट और दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली नवविवाहिता के शनिवार को कोर्ट में कलम बंद बयान दर्ज हुए। चौबिया पुलिस दोपहर में नव विवाहिता को कोर्ट ले गई।
विज्ञापन

इकदिल थानाक्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी 28 नवंबर 2021 को चौबिया थानाक्षेत्र के परौली रमायन निवासी वीर पाल से हुई थी। नवविवाहिता का आरोप था कि 29 नवंबर को सुहागरात के दौरान पति ने उसके साथ मारपीट और दुष्कर्म किया। नवविवाहिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। नवविवाहिता के पिता ने दामाद के खिलाफ तहरीर दी थी।
उसके आधार पर चौबिया पुलिस ने दामाद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, दुष्कर्म व मारपीट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की थी। शनिवार को इसी मामले में पीड़िता को कोर्ट ले गई। एसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह ने बताया कि शाम को नवविवाहिता के कोर्ट में कलम बंद बयान दर्ज हुए हैं। सोमवार तक नवविवाहिता के बयान की कॉपी विवेचक को प्राप्त हो जाएगी। नवविवाहिता के कोर्ट में दिए गए बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें