इटावा। टीकाकरण अभियान के तहत बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल के आयुष विंग में 333, मेडिकल केयर यूनिट में 375 लोगों ने टीके लगवाए। शहर में कोकपुरा स्थित नगरीय स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ.अनूप रायपुरिया के अनुसार केंद्र पर 169 लोगों ने टीका लगवाया। ग्रामीण क्षेत्रों में उदी सीएचसी पर 600 लोगों ने टीका लगवाया। अधीक्षक डॉ.विनोद शर्मा ने बताया कि वैक्सीनेशन टीमों को गांवों में भेजकर टीकाकरण करा रहे हैं।
भरथना प्रतिनिधि के अनुसार नगला सबल स्थित प्राथमिक विद्यालय में आयोजित शिविर में एनएम ललितेश दुबे ने टीकाकरण किया। यहां 65 ग्रामीणों ने टीका लगवाया। इस कार्य में आशा बादाम श्री, आंगनबाड़ी सरस्वती देवी ने सहयोग प्रदान किया।
नगर पालिका परिषद कार्यालय में संचालित वैक्सीनेशन सेंटर पर 50 से अधिक लोगों ने वैक्सीनेशन कराया। यहां स्टाफ नर्स योगिता ने टीके लगाए। इस दौरान युवाओं ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की। यहां पालिका कर्मचारी आदित्य प्रताप सिंह भदौरिया, अमित कुमार पोरवाल, नवनीत आदि ने सराहनीय सहयोग प्रदान किया।