फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ में बंदूक थामें बच्ची का फोटो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। ऊसराहार थाना क्षेत्र के एक गांव की 10 साल की बच्ची की हाथ में बंदूक लिए फोटो सोशल मीडिया पर दो दिन से वायरल हो रही है। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि खेल-खेल में बच्ची को हाथ में बंदूक थमाकर फोटो खिंचवा ली। इस मामले में पुलिस बच्ची के पिता व ग्राम प्रधान को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर दो दिन से बच्ची की हाथ में बंदूक लिए फोटो वायरल हो रही है। फोटो में दो लोग बच्ची के पैर छूते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने इसकी छानबीन की तो पता चला कि बच्ची ऊसराहार के एक गांव की है। पुलिस ने बुधवार को बच्ची के पिता व गांव के एक युवक को हिरासत ले लिया। पूछताछ में पिता ने पुलिस को बताया कि वायरल फोटो तीन महीने होली के समय की है। गांव का युवक बंदूक लेकर उनके घर आया था, उसी ने फोटो खिंचवाने के लिए कहा था।
बेटी के हाथ में बंदूक पकड़ाकर अपने भाई के साथ पैर छूते हुए फोटो खींच ली। युवक अब ग्राम प्रधान बन गया है। पिछले दिनों उनका गांव में ही कुछ लोगों से विवाद हो गया था। युवक उनके विरोधी पक्ष की मदद कर रहे हैं। इसलिए उन्होंने यह पुराना फोटो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष तेज सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल फोटो के बारे में तह तक जाने का प्रयास किया जा रहा है। बच्ची के पिता व प्रधान को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही बंदूक के लाइसेंस का भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें