फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा के बीच शांति से अदा हुई नमाज

विज्ञापन
कोतवाली चौराहे पर मौजूद पुलिस बल। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। पुलिस की सुरक्षा के साथ शुक्रवार को शांति से जुमे की नमाज हुई। मस्जिदों और मिश्रित आबादी वाले मोहल्लों की ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई।
विज्ञापन

डीएम अवनीश कुमार राय और एसएसपी जय प्रकाश सिंह पुलिस बल के साथ गश्त करते रहे। मस्जिद पचराहा, रामगंज चौराहे पर स्थित मस्जिद, शाही मस्जिद, पंजाबियान मस्जिद और सिग्नल वाली मस्जिद समेत पूरे जिले में शांति पूर्वक नमाज अदा की गई। जसवंतनगर की गोले वाली, लधुपुरा तिराहे के समीप मस्जिद, फक्कडपुरा, कटरा विल्लो चियान, सराय और थाने के सामने स्थित मस्जिदों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था रही।
विज्ञापन

भरथना क्षेत्र अंतर्गत जवाहर रोड स्थित जामा मस्जिद, मोहल्ला सराय में छोटी मस्जिद व ग्रामीण क्षेत्र में सरैया गांव में गश्त कर लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। ताखा तहसील क्षेत्र के ऊसराहार, समथर, कदमपुर, ताखा, सरसई नावर, मसूद, बंजारा अड्डा, कौआ और कुदरैल समेत 11 मस्जिदों में कड़ी सुरक्षा के बीच नमाज अदा की गई। बकेवर में जामा मस्जिद व नूरी मस्जिद में शांतिपूर्वक माहौल में जुमे की नमाज अदा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें