फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस में फरियादियों का टोटा

विज्ञापन
भरथना कोतवाली में शिकायत सुनते एसएसपी जयप्रकाश सिंह। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
भरथना। तुरंत समस्याओं का समाधान न होने पर थाना समाधान दिवस में फरियादियों का टोटा रहा। एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने भरथना कोतवाली में शिकायतें सुनीं। उन्होंने समस्याओं के जल्द निस्तारण का आदेश दिया। छह शिकायतों में तीन का ही निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को भरथना कोतवाली परिसर में थाना समाधान दिवस में एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने एसडीएम विजय शंकर तिवारी के साथ शिकायतें सुनीं। एसएसपी ने एसएचओ को कार्यालय परिसर के सामने खुले क्षेत्र में टिन शेड लगवाने के लिए कहा। बकेवर में थाना दिवस पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सत्यपाल सिंह व तहसीलदार अशोक कुमार ने शिकायतें सुनीं। आठ शिकायतों में चार का ही मौके पर निस्तारण हुआ। हरिभान सिंह भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की। थाना जसवंतनगर में नौ शिकायतें आईं। इसमें से दो का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस थाना दिवस की अध्यक्षता कर रहे तहसीलदार जसवंतनगर यदुवीर सिंह ने सभी शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान करने का निर्देश दिए। इस दौरान एसपी सिटी कपिल देव सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें