धूप से बचने को छाता लगाकर जा रही महिला
- फोटो : ETAWAH
इटावा। बढ़ते तापमान की वजह से पूरे दिन आसमान से आग के समान तेज धूप से लोगों के बदन झुलसते रहे। शुक्रवार को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस डिग्री पहुंच गया। इससे पहले तीन अप्रैल को पहली बार तापमान 42 डिग्री पहुंचा था।
दोपहर में बिजली कटौती के गर्मी में लोगों की मुसीबत और बढ़ जाती है। पशु-पक्षी तक बेहाल हो जाते हैं। भीषण गर्मी से बचने के लिए कुछ लोग दोपहर में नहाकर गर्मी से निजात पाने का प्रयास करते हैं। लोग घरों में लस्सी, कोल्ड ड्रिंक, नीबू पानी पीकर गला तर कर रहे हैं। दोपहर होने से पहले बाजारों में सन्नाटा पसर जाता है। सड़कों पर कम लोग ही दिखते हैं। ज्यादातर लोग धूप से बचने के लिए छाता लेकर व कपड़े से चेहरा ढंककर घरों से बाहर निकल रही हैं। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों को भरी दोपहर स्कूल से लौटने में हो रही है। घर लौटने पर सभी के चेहरे लाल पड़ गए। चैत्र माह में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंचने से लोगों की चिंताएं बढ़ गईं हैं।
पारे पर एक नजर
तारीख तापमान
01 अप्रैल 39
02 अप्रैल 39
03 अप्रैल 42
04 अप्रैल 40
05 अप्रैल 41
06 अप्रैल 41
07 अप्रैल 40
08 अप्रैल 42