फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: ट्रक में फंसकर 200 मीटर तक घिसटती गई कार, बाल-बाल बचे युवक

Sun, 18 Oct 2026 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
फोटो 30: सफाई न होने से झाड़ियों से पटा पड़ा बिधीपुर रजवाह। संवाद
विज्ञापन
इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में आईटीआई के आगे हाईवे पर शनिवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद भी चालक ने ट्रक नहीं रोका और कार करीब 200 मीटर तक घिसटती चली गई। लोगों के शोर मचाने पर चालक ने ब्रेक लगाया। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि कार सवार दोनों युवक सुरक्षित बच गए। पुलिस ने ट्रक और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के पचावली रोड निवासी अंकित शाक्य ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात करीब 11 बजे वह अपने ममेरे भाई निशांत शाक्य निवासी लक्ष्मण कॉलोनी के साथ कार से सराय भूपत के पास एक ढाबे पर खाना खाने जा रहे थे। दोनों आईटीआई के आगे हाईवे पर सर्विस रोड से चढ़े, तभी कानपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार में सीधी टक्कर मार दी।

आरोप है कि टक्कर के बाद ट्रक चालक कार को करीब 200 मीटर तक घसीटता ले गया। लोगों के शोर मचाने पर उसने ट्रक रोका। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रभारी निरीक्षक केके मिश्रा ने बताया कि ट्रक और उसके चालक को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


...............................................

कार की टक्कर से पिता-पुत्र घायल

जसवंतनगर। फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज क्षेत्र के सिंघावली निवासी विनीत कुमार (35) अपने पिता देशराज (65) के साथ केलोखर गांव से लौट रहे थे। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर तहसील कट के पास कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक कार में फंस गई और कुछ दूर तक घिसटती चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से पिता-पुत्र को सीएचसी पहुंचाया, जहां से आयुर्विज्ञान विवि रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया। पुलिस ने कार कब्जे में ले ली है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें