जसवंतनगर। कटारी गांव निवासी अवनीश कुमार (35) ने रविवार को फंदा लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देख नीचे उतारा और उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। डॉ. वीरेंद्र सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे आयुर्विज्ञान विवि रेफर कर दिया।(संवाद)
..................................
कलह से तंग महिला ने खाया जहर
इकदिल। गांव कल्यानपुर निवासी वर्मादीन की पत्नी दयावती (45) ने पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर जहर खा लिया। कुछ ही देर में उनकी हालत बिगड़ने लगी। परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। उनकी बहू रूपरानी ने आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें भर्ती कराया गया।(संवाद)