इटावा। 2022 में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। विकास कार्यों के आगे विपक्षी पार्टियां तिनके की तरह उड़ जाएंगी। ट्वीटर से राजनीति करने वालों की यूपी में नहीं चलेगी। यह बातें कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कही। वे रविवार को सामूहिक विवाद कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आगरा जा रहे थे। एक्सप्रेस वे के चौपला कट पर युवा सम्यकशील सोसाइटी ऑफ इंडिया के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि लाल टोपी वाले पहले अपने परिवार के विवाद को संभाले फिर राजनीति करें। कहा कि चाचा-भतीजा चाहे अलग-अलग ताल ठोके, चाहे एक साथ। उससे भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा बसपा की मुखिया कब किसको पार्टी में रखेंगी और कब किसको निकालेंगी, यह कोई नहीं जानता। स्वागत करने वालों में जय प्रकाश शाक्य, नरेंद्र कुशवाहा, रवीश कुमार, विजय शाक्य, डॉ. सुरेंद्र शाक्य, धर्मेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।