फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुराइयों को दूर कर सामाजिक उत्थान में जुटे ब्राहमण समाज

विज्ञापन
फोटो संख्या 10- समारोह को संबोधित करते शिवमहेश दुबे। - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
भरथना (इटावा)। परशुराम सेवा समिति भरथना ने मोहल्ला गिरधारीपुरा के श्री कृष्ण वाटिका में 13 वरिष्ठ जनों का सम्मान किया। इस दौरान भाजपा नेता शिव महेश दुबे ने समाज के लोगों से एकजुट होने और युवाओं से शिक्षित होकर राजनीतिक व सामाजिक कार्यों में सहभागिता करने की अपील की।
विज्ञापन

भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिवमहेश दुबे ने कहा कि ब्राह्मण समाज के अग्रज रहे हैं। आपसी प्रतिद्वंद्विता और एकजुटता के अभाव में सामाजिक गरिमा में कमी आ रही है। ब्राह्मणों को एकजुट होकर कार्य करने चाहिए। एसडीएम विजय शंकर तिवारी ने भगवान परशुराम के दिखाए मार्च का अनुसरण करने की अपील की।
पत्रकार कैलाश अवस्थी, रिटायर्ड सीओ महावीर सिंह, डॉ गोपाल मिश्रा, ब्रजमोहन मिश्रा, डॉ योगेंद्र दुबे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपक नाथ चौधरी, तरुण तिवारी, पंकज दुबे, सुशील चौधरी, दीपू दीक्षित, गपूड़े दीक्षित, विनोद तिवारी, अनुराग दुबे का भगवान परशुराम का चित्र भेंट कर सम्मान किया गया।
विज्ञापन

समारोह संयोजक विपिन बिहारी दुबे कक्का, प्रभाकर तिवारी पुत्तन, दीपक मिश्रा, महेश शुक्ला, लला तिवारी, भूरे दुबे ने अतिथियों का स्वागत किया। सभासद हरिओम दुबे, दिवाकांत शुक्ला, पवन दुबे, उमाशंकर तिवारी, राजेंद्र दीक्षित, करुणेश पांडेय, प्रतीक चौधरी, सौरभ दुबे आदि मौजूद रहे। संचालन करुणाशंकर दुबे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें