इटावा। भाजपा इटावा प्रथम मंडल की बूथ समिति की बैठक का आयोजन तहसील शक्ति केंद्र के अंतर्गत धोकरन टोला पर हुआ। उत्तर प्रदेश चुनाव सह प्रभारी मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जो समाज के प्रत्येक नागरिक के लिए काम करती है।
विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। कहा कि पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता समुदाय के हर व्यक्ति के पास पहुंचकर पार्टी के लिए उनका विश्वास जीतेगा। भाजपा सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के साथ इस चुनाव को लड़ेगी।
मंडल अध्यक्ष सुशांत दीक्षित, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत, कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिव महेश दुबे, विवेक गुप्ता, सुधीर गुप्ता, मनोज गुप्ता, अंकुल चौहान, सुशील कुमार, अनरुद्ध गुप्ता ने स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।
जिला महामंत्री अन्नू गुप्ता, शिवाकांत चौधरी, चक्रेश जैन, राहुल राजपूत, जितेंद्र राजपूत, अखिलेश कौशिक, अंशु दुबे, मौजूद रहे। बूथ अध्यक्ष रवि कृष्ण कश्यप ने आभार जताया।