इटावा। श्रीअग्रवाल सभा महिला मंडल की ओर से रविवार को शहर के एक मैरिज हाल में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सुलेख प्रतियोगिता में 80 व वाद-विवाद, भाषण प्रतियोगिता में 60 बच्चों ने प्रतिभाग किया।
भाषण प्रतियोगिता में स्पर्श अग्रवाल प्रथम, वाद-विवाद प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग से बीना अग्रवाल, जूनियर वर्ग से प्राची अग्रवाल व सांची अग्रवाल प्रथम रहीं। निर्णायक मंडल में राजीव राज व वीनस सिंह शामिल रहे।
चित्रकला प्रतियोगिता की निर्णायक ऋचा राय व मीनाक्षी पांडे रहीं। चित्रकला प्रतियोगिता में 120 बच्चों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मधु बंसल ने की। संचालन मंत्री संगीता अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में अग्रवाल सभा महिला मंडल की सभी महिलाएं संयोजिका के रूप में उपस्थित रहकर महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।