जसवंतनगर (इटावा)। वेयरहाउस के पास गुरुवार को रोडवेज की बस में पीछे से बाइक जा घुसी। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई और साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सैफई मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।
फिरोजाबाद जिले के के नगला हुमायुं सिरसागंज निवासी राहुल यादव (22) और सिरसागंज क्षेत्र के चिराउली गांव के सचिन तोमर इटावा बहन शांती के घर तरबूज देने आ रहे थे। वेयरहाउस के पास बाइक सड़क किनारे खड़ी रोड़वेज की बस में पीछे घुस गई। दुर्घटना में राहुल की मौके पर ही मौत हो गई और सचिन तोमर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे सैफई मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। मृतक ने हेलमेट नहीं लगाए था।
गाना सुन रहे पिकअप चालक ने मासूम को मारी टक्कर
जसवंतनगर। बलरई थाना क्षेत्र के ग्राम मानिकपुर निवासी शेर सिंह पुत्र उदयवीर सिंह ने बताया कि उसकी तीन साल की बेटी नित्या गुरुवार सुबह आठ बजे पड़ोसी के घर से लौट रही थी। कौरारी खेड़ा की आ रही सफेद पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद लोगों ने पिकअप को चालक पकड़ लिया। बच्ची को परिजन आगरा के निजी अस्पताल ले गए। चालक पुलिस चकमा देकर थाने से भाग गया। पिकअप से एक आधार कार्ड मिला है। उसमें मोनू निवासी गांव तालिबपुर जिला मैनपुरी लिखा है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष बलरई अरुण कुमार तेवतिया ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।
सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र घायल
जसवंतनगर। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम नगला झीला निवासी 45 वर्षीय नरसिंह पुत्र कुंवर सिंह अपने बेटे 15 वर्षीय नीरज कुमार के साथ बाइक से इटावा आ रहे थे। तहसील के सामने बने कट को पार करते ही आगरा की ओर से आ रहे एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डाक्टरों ने दोनों की हालत चिंताजनक बताई है। प्रभारी निरीक्षक रण बहादुर को दी उन्होंने वरिष्ठ उप निरीक्षक रमाकांत को घटनास्थल पर भेजा वहां से उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल इटावा भेज दिया गया है। संवाद
-----------------
बाइक टक्कर से युवक की घायल
इकदिल। इकदिल थाना क्षेत्र के आगरा कानपुर हाईवे के सर्विस पर पैदल जा रहे थाना इकदिल क्षेत्र निवासी 27 वर्षीय अमन कुमार पुत्र मनोज कुमार को बाइक सवार वेद प्रकाश निवासी मुडेना कला खुर्द भुकसीा थाना बकेवर ने टक्कर मार दी। हादसे में अमन गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। संवाद
ट्रक की टक्कर से ऑटो चालक की मौत
इटावा। फ्रेंड्स कालोनी थाना के एसआई सौरभ राणा ने बताया कि बुधवार रात सूचना मिली की एक ऑटो और ट्रक में टक्कर हो गई है, जिसमें ऑटो चालक की मौत हो गई है। सूचना पर मौके पर पहुंचकर ऑटो चालक की शिनाख्त करने की कोशिश की गई, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। ऑटो का नंबर भी ट्रेस करने प्रयास किया या लेकिन नंबर ट्रैस नही हो सका। मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष है और उसने काले रंग की पेंट और लाल रंग शर्ट पहनी हुई है। शव को मोर्चरी में रखवा कर उसकी शिनाख्त की जा रही है। (संवाद)