फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा जिले की तीनों सीटें जीतेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को तीन सौ सीटें मिलेंगी। वर्ष 2017 में भाजपा को जितनी सीटें मिलीं थीं, इस बार उससे ज्यादा सीटें मिलेंगी। इटावा की तीनों सीटों पर भाजपा को जीत मिलेगी।
विज्ञापन

यह बात औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने बृहस्पतिवार को रामलीला मैदान में भाजयुमो के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। मंत्री महाना ने चाचा-भतीजे (अखिलेश-शिवपाल) पर भी जमकर प्रहार किए।
कहा कि चाचा-भतीजा मिले जरूर हैं, लेकिन दोनों के दल अलग-अलग हैं। दिल नहीं मिलने से मनमुटाव है। यह सपा-बसपा का गठबंधन दूध में नीबू के समान है। 2017 में सपा को 47 सीटें मिलीं थीं, लेकिन इस बार और कम हो जाएंगी।
विज्ञापन

कहा कि 2017 में दो युवाओं अखिलेश यादव और राहुल गांधी ने गठबंधन किया, क्या हस्र हुआ, सभी लोग जानते हैं। जो संख्या थी वह भी कम हो गई। यानी प्रदेश की जनता ने अखिलेश यादव और राहुल गांधी को नकार दिया।
कहा कि अखिलेश यादव ने दूसरी बार बसपा से गठबंधन किया, लेकिन जनता समझ गई की प्रदेश को लूटने के लिए गठबंधन किया, लिहाजा गठबंधन को नकार दिया।
सम्मेलन को भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत, सदर विधायक सरिता भदौरिया, भरथना विधायक सावित्री कठेरिया, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विवेक चौधरी आदि ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में भाजयुमो के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुधीर शाहू, प्रदेश मंत्री सौरभ चतुर्वेदी, अभिषेक मिश्रा, आकाश अवस्थी, दीप नारायण शुक्ला, मृत्युन्जय चौधरी, जिला महामंत्री अन्नू गुप्ता, प्रशांत राव चौबे, शिवाकांत चौधरी के अलावा अरविंद्र दीक्षित, गजेंद्र मिश्रा, सुप्रिया मिश्रा आदि उपस्थित रहे। संचालन भाजयुमो के महामंत्री मोनू चौहान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें