फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएलओ घर-घर जाएंगे, युवाओं के वोट बढ़ाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची पुनरीक्षण का विशेष अभियान शुरू हो गया है। एक नवंबर को अभियान शुरू होने के पहले दिन ही बीएलओ ने घर-घर जाने की शुरुआत कर दी।
विज्ञापन

इस अभियान के दौरान चार दिनों तक 7,14,21 और 28 नवंबर को विशेष अभियान में बीएलओ बूथों पर बैठेंगे। आयोग की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, एक नवंबर से मतदाता सूची के पुनरीक्षण का अभियान शुरू हो गया है।
इसके लिए बीएलओ बनाए गए कर्मचारी और शिक्षक गांव व शहर में मतदाताओं के घर-घर जाएंगे और उनसे संपर्क करेंगे। इस दौरान जिन युवाओं की आयु एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष की हो रही है, उनके नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन

नए नाम शामिल करने के साथ ही संशोधन का काम भी किया जाएगा। इसके साथ ही जो मतदाता किसी अन्य स्थान पर रहने लगे हैं, उनके नाम मतदाता सूची से अलग कर दिए जाएंगे। इसके संबंध में अलग-अलग फार्म निर्धारित किए गए हैं और यह सभी फार्म बीएलओ के पास मौजूद रहेंगे।
जिले के 1441 बीएलओ अपने-अपने बूथों के मतदाताओं के घरों पर जाएंगे। इस दौरान मतदाताओं से संपर्क करके वोट घटाने बढ़ाने तथा संशोधन का काम किया जाएगा।
इस बात पर विशेष ध्यान दिया जा रहा कि नए मतदाताओं के नाम सूची में शामिल कर लिए जाएं, ताकि वे भी मतदान कर सकें। बड़ी संख्या में शिक्षकों को इस काम में लगाया गया है।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी उदय नारायण ने कहा कि सभी बीएलओ विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें