फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बचाएगी आयुष किट

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बेमौसम बारिश से सर्दी के साथ कोरोना संक्रमण बढ़ने से लोग बेहाल हैं। ऐसी स्थिति में एहतियात के तौर पर आयुर्वेद और घरेलू नुख्सों का सहारा लेना काफी कारगर होगा। इसमें कुछ घरेलू और औषधियों के सेवन से अपना सर्दी और कोरोना से बचाव कर सकते हैं।
विज्ञापन

पिछले तीन दिन से हो रही बेमौसम बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। ऐसी स्थिति में कुछ खानपान और रहन-सहन में सावधानी बरतकर खुद को बीमार होने से बचा सकते हैं।
पूर्व क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. कप्तान सिंह कहते हैं कि सबसे पहले तो खुद को भीगने से बचाएं और सर्दी में खुद को पूरा कवर करके रखें। बताया कि सभी लोग सुबह शाम अदरक, तुलसी की पत्ती, काली मिर्च, दाल चीनी डालकर काढ़ा बनाकर पीएं।
इससे गर्माहट बनी रहेगी और सर्दी लगने की संभावना कम रहेगी। सभी आयुर्वेदिक अस्पतालों में आयुष क्वाथ मिल रहा है। इसका काढ़ा बनाकर भी सुबह शाम पी सकते हैं।
विज्ञापन

कहा कि यदि किसी को सर्दी लग गई है तो वह आयुर्वेदिक अस्पताल से अणु तेल ले सकता है। इस तेल की दो बूंदें नाक में डालने से सर्दी, जुकाम से निजात मिल सकती है।
कहा कि आयुष रक्षा किट सभी आयुर्वेदिक अस्पतालों में मुफ्त में लिया जा सकता है। कहा कि ये किट कोरोना से बचाव के लिए भेजी गई है। इस किट में अणु तेल, आयुष क्वाथ, संसमन बटी और च्यवनप्रॉश है।
कहा कि आयुर्वेद अस्पताल में एक रुपये का पर्चा बनवाकर सतोपलादि, तालीसाद आदि चूर्ण भी मुफ्त में लिए जा सकते हैं। यह सभी औषधियां सर्दी और कोरोना से बचाव में कारगर हैं।
कहा कि इन सभी चीजों के अलावा लोग गुड़, अजवाइन और तिल से बनी चीजों का सेवन करते रहें। चीनी के स्थान पर गुड़ अधिक गुणकारी है। ये पाचन शक्ति भी ठीक करता है और इसकी तासीर भी गर्म है।
इस सीजन में लोग तली हुई चीजें न खाएं। चावल, दही और मट्ठा आदि से भी परहेज करें, जिससे बीमार पड़ने की आशंका कम रहेगी। पूर्व क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी ने कहा कि सभी आयुर्वेद अस्पतालों में आयुष रक्षा किट मौजूद रहती है।
जिले में 29 आयुर्वेदिक अस्पताल हैं, जहां से ये किट प्राप्त की जा सकती है। कोतवाली के पीछे 25 शैया अस्पताल, पंचायत कार्यालय के पास एक अन्य अस्पताल है।
इसके अलावा इकदिल, खरदूली, चितभवन, जसवंतनगर, मलाजनी, सैफई, पूठन सकरौली, अजबपुर, वैदपुरा, जैतपुरा, नगला रामसुंदर, भरथना, पाली, चकरनगर, महेबा आदि में भी आयुष किट प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें