इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच हाईवे स्थित सुदिति ग्लोबल स्कूल में सोमवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे कोतवाली थाना क्षेत्र के रेलवे चौकी इंचार्ज रविंद्र कुमार निषाद बुलेट में टैंपो ने टक्कर मार दी। हादसे में दरोगा और उनके साथ सवार एक महिला कांस्टेबल घायल हो गई। दरोगा को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
रविवार सुबह कोतवाली थाना क्षेत्र के रेलवे चौकी इंचार्ज रविंद्र निषाद सुदिति ग्लोबल में हुए कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुलेट से निकले थे। उनके साथ महिला कांस्टेबल ममता भी साथ थी। रास्ते में स्कूल के नजदीक ही हाईवे पर टैंपो ने बुलेट में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचवाया, जहां से दरोगा को गंभीर हालत में सैफई मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। सूचना पर पहुचीं थाना पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
उधर, महिला सिपाही को प्राथमिक उपचार देकर भेज दिया गया। यहां सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में चिकित्सकों की टीम लगातार इलाज में जुटी हुई है। डॉक्टरों ने बताया कि दरोगा रिवंद्र को होश आ गया है और अब खतरे से बाहर है। सिर में चोट है और हाथ फैक्चर होने के कारण उन्हें दो तीन दिन तक भर्ती रखा जाएगा। घटना की सूचना पर सीओ सिटी अमित कुमार सिंह, सदर कोतवाली प्रभारी भूपेंद्र सिंह राठी सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में पहुंचे।