फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में अच्छी सड़कें अटल की देन

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा/लवेदी/भरथना/जसवंतनगर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें याद किया गया। भाजपाइयों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके योगदान को याद किया।
विज्ञापन

लखना कस्बा स्थित रघुवीर वाटिका में भाजपा मंडल कमेटी ने कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें भरथना विधायक सावित्री कठेरिया ने कहा कि आज भारत में जो अच्छी सड़कें हैं, वह अटलजी की ही देन हैं।
इससे पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष लखना विनय चौहान बंटू, मंडल प्रभारी शेखर चौहान, पूर्व जिला मंत्री अर्पित पोरवाल ने विचार रखे। भरथना में अटल संदेश यात्रा निकाली गई। यात्रा यहां से बकेवर पहुंची।
विज्ञापन

इस दौरान भरथना विधानसभा क्षेत्र के अटल संदेश यात्रा के प्रभारी बंटू यादव, युवा मोर्चा भरथना मंडल अध्यक्ष सुमेध अवस्थी, मंडल उपाध्यक्ष शिवम तिवारी आदि मौजूद थे।
बालूगंज में स्थित चौधरी मार्केट में हुए कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपकनाथ चौधरी बद्री ने कहा कि अटलजी के आदर्शों का सर्व समाज सम्मान करता है।
इस मौके पर सभासद हरिओम दुबे, मोना चौबे, नानू बाबा, नवनीत गुप्ता, उमेश गुप्ता, शिवराज, सौरभ दुबे, संजय दुबे, कृष्णहरि दुबे आदि मौजूद रहे। उधर, जसवंतनगर में अटल युवा संकल्प यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में युवकों ने भाग लिया।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता तथा सुग्रीव धाकरे, अनिल राजपूत अभिषेक प्रजापति अमित मिश्रा उत्कर्ष मिश्रा नवीन मिश्रा आदि शामिल रहे। महेवा ब्लॉक प्रांगण में अटल पार्क में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख महेवा अशोक चौबे ने अटलजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर याद किया। इस अवसर पर मीनाक्षी चौहान, रविंद्र दुबे, लालजी दुबे आदि मौजूद थे।
प्रतिमा का अनावरण
इकदिल। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर नगर पंचायत के नवनिर्मित मार्केट परिसर में लगी छह फीट ऊंची प्रतिमा का सदर विधायक सरिता भदौरिया ने अनावरण किया।
विधायक ने नवनिर्मित प्रवेश द्वार व फव्वारा का भी लोकार्पण किया। विधायक सरिता भदौरिया और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिवमहेश दुबे ने अटलजी के जीवन पर प्रकाश डाला।
चेयरमैन डॉ. सौरभ दीक्षित ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख अशोक चौबे, बढ़पुरा ब्लाक प्रमुख गणेश राजपूत, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजू चौधरी आदि मौजूद थे।
बकेवर में वाद-विवाद प्रतियोगिता
बकेवर। जनता कॉलेज बकेवर में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर नई शिक्षा नीति 2020 और राष्ट्र निर्माण विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई।
प्रतियोगिता में कॉलेज के सभी संकाय के छात्र तथा छात्राओं ने प्रतिभाग किया। निर्णायक डॉ. संजीव कुमार, डॉ. प्रकाश दुबे, और अश्विनी मिश्रा रहे। प्रतियोगिता के विषय पक्ष में हर्ष शर्मा प्रथम, यश दीक्षित द्वितीय और भारती तृतीय रहीं।
विषय के विपक्ष में एकता शर्मा प्रथम, सुमित दीक्षित द्वितीय, नेहा चौहान तृतीय रहीं। इस मौके पर डॉ. दिव्य ज्योति मिश्रा, डॉ. योगेश शुक्ला, डॉ. ज्योति भदौरिया, डॉ. अभिषेक प्रताप सिंह, डॉ. ब्रह्मानंद शर्मा, डॉ. नवीन अवस्थी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें