ताखा। विकास खंड ताखा के कंपोजिट विद्यालय बकौली, नगला पंछी, अघीनी, पटियायत सहित दर्जनों विद्यालयों में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। विद्यालयों में प्रभात फेरी निकाली गई। स्काउट एवं गाइड ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कंपोजिट विद्यालय बकौली में ब्लॉक स्काउट शिक्षक अवनीश दुबे ने निबंध प्रतियोगिता प्रतियोगिता कराई। निबंध प्रतियोगिता में आशीष प्रथम, खुशी द्वितीय, लवकुश तृतीय स्थान पर रहे। विजेताओं को प्रधानाध्यापक अवधेश सिंह राठौर ने पुरस्कृत किया।
इस अवसर पर गीता दोहरे, ओमप्रकाश, दिनेश बाबू चौधरी, प्रदीप पाल, प्रदीप चौहान, पिंटू चौधरी, एसएमसी अध्यक्ष संतोष कुमार, रामदुलारी, सुनील कुमार ,शिवानंद, राकेश, राजवीर समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।