फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे कोआपरेटिव बैंक के चुनाव में अरविंद 89 मतों से जीते

विज्ञापन
जीत के बाद फूल माला पहने अरविंद कुमार। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। कोऑपरेटिव बैंक डेलीगेट के चुनाव में नार्थ रेलवे मेंस यूनियन शाखा के सदस्य अरविंद कुमार विजयी घोषित किए गए। उन्होंने राजेश पासवान को 89 मतों से हराया।
विज्ञापन

चुनाव में 296 में 211 सदस्यों ने मतदान किया। इसमें अरविंद को 133 और उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजेश पासवान को 44 वोट मिले। तीसरे प्रत्याशी महिपाल सिंह ने 22 मत हासिल किए। 12 मत निरस्त कर दिए।
स्टेशन अधीक्षक कार्यालय में पीठासीन अधिकारी आत्माराम मीना (खंड अभियंता), निर्चाचन अधिकारी प्रशांत कुमार तिवारी (यातायात निरीक्षक) और सुभाष सुधाकर (खंड अभियंता फफूंद) की देखरेख में मतदान कराया गया।
विज्ञापन

अरविंद कुमार को शाखा के ब्रांच सेक्रेटरी दलेल सिंह यादव, कोषाध्यक्ष पूरनमल मीना, कार्यकारिणी अध्यक्ष विनोद कुमार यादव, सहायक शाखा मंत्री शशि कुमार मीना, मुकेश कुमार व अजय बर्मन (झींझक) आदि ने माला पहनाकर स्वागत किया। ढोल की धुन पर शाखा के सदस्य थिरकते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें