फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगारी और बीमारी से परेशान युवक ने लगा ली फांसी

विज्ञापन
मृतक यश्वीर की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। बीमारी और बेरोजगारी से परेशान सुपर टेट की तैयारी कर रहे युवक ने शुक्रवार रात घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह सोकर उठने पर परिजनों को जानकारी हुई। सूचन पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

आनेपुरा गांव निवासी यशवीर सिंह (34)पुत्र स्व.श्रीकृष्ण दोहरे टीईटी पास कर सुपर टेट के तैयारी कर रहे थे। शुक्रवार रात घर की पहली मंजिल में बने कमरे में पत्नी की साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। मां मालती देवी, पत्नी ममता देवी और छह माह की बच्ची के साथ दूसरी मंजिल पर सो रहीं थीं।
सुबह यशवीर का कमरा देर तक नहीं खुला। मां ने खिड़की से अंदर झांक तो उसका शव फंदे से लटका था। मालती के चीखने पर यशवीर की पत्नी और पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर शव को उतारा।
विज्ञापन

रिश्ते में भाई पूर्व प्रधान अखिलेश दोहरे ने बताया कि यशवीर बेरोजगारी की वजह से परेशान रहता था। छोटा भाई सुधीर आईटीबीपी में सिपाही है। उसकी तैनाती लेह लद्दाख में है। गुरुवार को ही वह ड्यूटी के लिए निकला था। भाई की मौत की खबर सुनकर रास्ते से लौट आया।
दरोगा पिता की मौत के समय नाबालिग थे बेटे
यशवीर के पिता श्रीकृष्ण पुलिस में दरोगा थे। वर्ष 2002 में कानपुर नगर के
बाबूपुरवा थाने में तैनाती के दौरान यशोदा नगर सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई थी। मालती ने बताया कि उस समय दोनों बेटे नाबालिग थे। पांचों बेटियां भी छोटी थीं। नाबालिग होने से बेटे को मृतक आश्रित कोटे में नौकरी नहीं मिल पाई थी। यशवीर को दो वर्ष पहले पैरालाइसिस अटैक पड़ा था, इससे वह चलने फिरने में असमर्थ हो गया था। वह बेरोजगारी और बीमारी से परेेशान था।
गृहक्लेश में हलवाई ने फांसी लगाई
बकेवर। लखना के काहरान मुहाल निवासी सूरज ने बताया कि चाचा लाल सिंह (51) हलवाई का काम करते थे। उनकी चाची से कहासुनी होती रहती थी। शुक्रवार शाम को बच्चों के साथ चाची शादी समारोह में गेस्ट हाउस गई थीं। इसी बीच चाचा ने साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। लौटने पर शव फंदे पर लटका देखकर चाची व बच्चे रोने लगे। सूचना पर लखना चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें