फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंडहर से पकड़ी असलहा फैक्टरी, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। पुलिस ने खंडहर में छापा मारकर असलहा फैक्टरी पकड़ी। मौके से दो लोगों को भी पकड़ा गया है। फैक्टरी से पुलिस को बने, अधबने तमंचे, कारतूस व असलहे बनाने के उपकरण भी मिले हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, वहां से उसे जेल भेज दिया गया। माना जा रहा है कि आगामी चुनाव को देखते हुए ही असलहे तैयार किए जा रहे थे।
पुलिस ने बताया कि रविवार थाना पछायगांव ग्रामीण एरिया में गश्त के दौरान वेला गांव से बाल्मीकि आश्रम की ओर जाने वाले रास्ते में पड़ने वाले खंडहर छापा मारा गया तो वहां अवैध असलहे बनते मिले।
विज्ञापन

असलहे बनाने वालों ने भागने की कोशिश की, लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया। पकड़े गए लोगों में इकदिल कस्बा के मोहल्ला गुलियात निवासी रियाजुद्दीन और थाना इकदिल क्षेत्र के जोधपुरा गांव निवासी मुन्नेश हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से आठ बने व दो अधबने तमंचों के अलावा कारतूस व उपकरण बरामद किए। एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि रियाजुद्दीन का आपराधिक इतिहास भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें