फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

46 दलों के गठबंधन से चल रही भाजपा सरकार: अखिलेश

Thu, 29 Mar 2018 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
मीडिया से मुखातिब अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्र की भाजपा सरकार 46 दलों के गठबंधन में चल रही है। इसके बावजूद उनको प्रदेश में सपा-बसपा के गठबंधन पर आपत्ति है। जबकि सपा-बसपा एक ही विचारधार की पार्टियां है। अभी सिर्फ बातचीत पर ही भाजपाइयों के पेट में खलबली मचने लगी है। आगे तक गठबंधन चलने तब क्या होगा। यह बातें पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहीं।
विज्ञापन



गुरुवार को लायन सफारी का निरीक्षण करने आए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहाकि इस समय समाजवाद पर बहुत टिप्पणी हो रही है। जबकि हमारे संविधान में समाजवाद का जिक्र है। जो लोग सबका साथ, सबका विकास की बात कहते है। वह भी समाजवाद का ही हिस्सा है। एक मुख्यमंत्री को समाजवादी पर टिप्पणी करना ठीक नहीं लगता है। समाजवाद पर टिप्पणी करने वालों को चाहिए कि वह पहले संविधान का ठीक से अवलोकन करें।

सीएम ने जो अंग्रेजी में किताब लिखवाई है, उसमें भी समाजवाद का जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव हो, मशीन से हमारा गुस्सा नहीं निकल सकता, बीजेपी ने 45 दलों का गठबंधन किया है। हम सब एक बहुत बड़े  गठबंधन के तहत चुनाव लड़ेंगे।  इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात करके हालचाल लिए।  
विज्ञापन


सफारी की सैर, शेरनी के बच्चों से देखा
अपनी सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट लायन सफारी की सैर करने पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जेसिका (शेरनी) के शावक शिम्बा और सुल्तान को देखा जो अव डेढ़ साल के हो चुके है। उन्होंने ही दोनों का नाम रखा था। तब जेसिका ने तीन शावक को जन्म दिया था। उसके बाद वह भालू और हिरन को देखने पहुंचे। उन्होंने एनटी वोकर (काले हिरण) के बाड़े में नहीं गए थे। सफारी के एसडीओ एनआर सिंह ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री ने जानवरों की संख्या की जानकारी ली। इस पर 62 की संख्या बताई गई। उनके साथ डॉ. गौरव भी मौजूद थे, जिन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री को परिजात के पेड़ (कल्पवृक्ष) के बड़े होने की जानकारी दी। जिस पर संतुष्टि जताते हुए उन्होंने कहा कि इन पेड़ों से अब लायन सफारी खूबसूरत लगने लगा है।

लंच करने सैफई पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री
लखनऊ से करहल पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री लखनऊ लौटते समय सैफई अपने आवास पर लंच करने के लिए पहुंचे। इस दौरान अपने परिवार से भी रूबरू हुए। चाचा अभयराम यादव का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर सांसद बदायूं धर्मेंद्र यादव, सांसद तेज प्रताप सिंह यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष इटावा अंशुल यादव, पूर्व मंत्री राम आसरे विश्व कर्मा, विजय शाक्य, कार्तिकेय यादव सहित आदि तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें