अज्ञात वाहन की टक्कर से सिपाही की मौत
यूपी के इटावा जिले में एक अज्ञात वाहन ने सिपाही को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक सिपाही (2006 बैच) इटावा पुलिस लाइन में तैनात था। दुर्घटना में अपनी जान गवाने वाले रामकुमार बुलन्दशहर के
निवासी थे।
रामकुमार,मोटरसाइकिल से जा रहे थे इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से उनकी मौत हो गई। यह हादसा थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के आईटीआई चौराहा का है ।
जानकारी के अनुसार सिपाही रामकुमार ड्यूटी से वापस लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक वाहन ने उनको रौंद दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि रामकुमार की बाइक रोड के बीच बने डिवाइडर पर चढ़़ गई।