फोटो संख्या 02- सैफई में पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में जनता की शिकायतें सुनते पूर्व सीएम अखिलेश यादव
- फोटो : ETAWAH
सैफई। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार की सुबह हाइड्रिल गेस्ट हाउस में महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चाएं हुई। इसके बाद अखिलेश सपा महासचिव प्रोफेसर
रामगोपाल यादव के यहां पर लगभग 20 मिनट तक रुके। इसके बाद मैनपुरी के करहल में स्थित एमएलसी अरविंद यादव के आवास पर पहुंचे। बीते दिनों एमएलसी की मां का निधन हो गया था। वहां जाकर शोक संवेदना व्यक्त की।
पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस सैफई में काफी संख्या में प्रदेश भर से आए नेता व कार्यकर्ता से मुलाकात की। काफी संख्या में युवा अखिलेश यादव के साथ सेल्फी लेते हुए नजर आए। कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर मेहनत करने के लिए कहा। जो भी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर मेहनत करेगा उसे सम्मानित भी किया जाएगा।