फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर अधेड़ का शव हाईवे किनारे फेका

विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इकदिल (संवाद)। थाना क्षेत्र के मानिकपुर मोड़ के पास हाईवे किनारे अधेड़ का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शर्ट की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी शिनाख्त औरैया जिले के अजीतमल थाना क्षेत्र के दहियापुर गांव निवासी अनिरुद्ध के रूप में की और परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि अनिरुद्ध के पास 38 हजार रुपये और दो बैग थे, जो गायब हैं। किसी ने उनके साथ लूटपाट कर हत्या कर दी है, जबकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अनिरुद्ध की तबियत खराब थी, जिससे उसकी मौत हो गई।
औरेया जिले के अजीतमल थाना क्षेत्र के दहियापुर गांव निवासी 40 वर्षीय अनिरुद्ध राजकोट में ऑटो चलाते थे। गुरुवार का उनका शव मानिकपुर मोड़ के पास आगरा-कानुपर हाईवे के किनारे पड़ा मिला।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बड़ी बहन रमन देवी ने बताया कि बुधवार की सुबह आठ बजे उनकी फोन पर भाई से बात हुई थी। भाई ने बताया था कि उनके पास 38 हजार रुपये और दो बैग हैं। गुरुवार को पुलिस ने सूचना दी कि उनकी मौत हो गई है, लेकिन उनके शव के पास न बैग मिला न रुपये।
उन्होंने लूटकर हत्या का आरोप लगाया है। उधर, इस मामले में इकदिल थाना प्रभारी अलमा अहिरवार ने बताया अनिरुद्ध के पास से केवल इटावा तक का ही टिकट मिला है, जबकि उसे औरैया जाना था। बताया कि अनिरुद्ध कई दिनों से बीमार था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पत चल सकेगा।

मृतक अनिरुद्ध की फाइल फोटो- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें