फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन व एसएससी परीक्षा के लिए रोडवेज तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। माह के तीसरे हफ्ते में 22 अगस्त को रक्षाबंधन, 24 को कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की परीक्षा है। पर्व और परीक्षा में लोगों, परीक्षार्थियों को आने जाने में परेशानी न हो इसके लिए परिवहन निगम ने अभी से खास तैयारी की है। यात्रियों की सुविधा के लिए बस अड्डे पर कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। जिसका फोन नंबर 05688- 252327 है। यहां कर्मचारियों का ड्यूटी चार्ट भी तैयार कर दिया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक चौधरी ने बताया रक्षाबंधन पर इस बार भी महिलाएं रोडवेज बसों में 21 अगस्त की रात 12 बजे से लेकर 22 अगस्त की रात 12 बजे तक मुफ्त सफर कर सकेंगी। इस अवधि में महिला यात्रियों को शून्य टिकट दिया जाएगा। त्योहार पर बाहर से आने वाले यात्रियों के लिए 19 से 25 अगस्त तक इटावा-दिल्ली रूट पर 142 बसों का संचालन किया जाएगा। इसके अलावा जरूरत के मुताबिक जिस मार्ग पर यात्रियों की अधिकता होगी उन रूटों पर बसों के अतिरिक्त फेरे बढ़ाए जाएंगे।
आरएम ने बताया इटावा से दिल्ली, मैनपुरी, आगरा, कानपुर, बेवर, शिकोहाबाद, फर्रुखाबाद के लिए अतिरिक्त ट्रिप बढ़ाएंगे। जहां बसें नहीं मिलेंगी वहां 20 सवारी के हिसाब से बसें उपलब्ध होंगी। इटावा-दिल्ली रूट पर 30, आगरा 25, औरैया व कानपुर 20-20, फर्रुखाबाद 10 व मैनपुरी रूट पर पांच बसें चलेंगी। यात्रियों की सुविधाओं के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है,
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि 24 अगस्त को रीजन के पांच जिलों इटावा, औरैया, फिरोजाबाद, फर्रुखाबाद व मैनपुरी में एसएससी की परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा में 80534 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षार्थियों की सुविधाओं को देखते हुए मौजूद समय अलग-अलग रूटों पर जितनी बसें चल रहीं हैं उसके अलावा 263 बसें लगाईं गईं हैं।
इनमें इटावा-औरैया रूट पर 70 (दोनों ओर से 35-35 बसें) चलाईं जाएंगी। मैनपुरी- कन्नौज मार्ग पर 55, फिरोजाबाद-आगरा मार्ग पर 51, फर्रुखाबाद-कन्नौज मार्ग पर 47, मैनपुरी- एटा मार्ग पर 40 बसें चलाईं जाएंगी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एमसी शर्मा ने बताया मौजूदा समय इटावा डिपो में 11 अनुबंधित बसों समेत कुल 89 बसें संचालित हो रही हैं। 15 बसें सैफई डिपो से इटावा रूट पर चलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें