फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर पलटने से 20 महिलाएं दबी

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवा। थाना बकेवर क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा अहेरीपुर के पास मजदूरों को लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। हादसे में 20 महिला मजदूर घायल हो गईं। जिसमें एक किशोरी की हालत गंभीर है। उसे इलाज के जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

महेवा चौकी क्षेत्र के ग्राम भवानीपुर गांव के करीब लगभग 30 से अधिक महिला महिला मजदूर अहेरीपुर में किसी ठेकेदार के साथ आलू की खुदाई करने गये थे। बुधवार की रात आठ बजे ये लोग आलू लदे ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर लौट रहे थे। अहेरीपुर मोड़ के पास ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट हो गया। जिसमें ट्राली में सवार महिलाएं दब गई।
जिससे चीखपुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस और निजी वाहनों से घायलों को महेवा सीएचसी भेजा। गंभीर रूप से घायल 17 वर्षीय वंदना को डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे में स्वर्ण कांति, शारदा, देविन्द्री, रेनू, गुड्डी देवी, शालू, राजेंद्री, दागश्री, राधा, शकुंतला, गंगावती, सरिता, बीना, वंदना, राममूर्ति, मोहिनी, संध्या, उर्मिला, मिथलेश घायल हो गईं। सभी को इलाज उपलब्ध कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें