फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला तोड़कर जेवर व गृहस्थी का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। डूडा कालोनी में ताला तोड़कर चोरों ने जेवर व गृहस्थी का सामान चुरा लिया। परिवार पैतृक गांव गया था। लौटने पर उन्हें चोरी की जानकारी हुई। महिला ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन

ग्राम निलोई निवासी अश्वनी कुमार जाटव डूडा कालोनी लधुपुरा में रहते हैं। पत्नी केतकी देवी ने बताया कि वह 13 मार्च को अपने मूल निवास गई थी। 15 मार्च को जब लौटी तो घर का ताला टूटा था।
विज्ञापन

नाक की सोने की बाली, चांदी की तोड़िया, मंगलसूत्र और गृहस्थी का सामान गायब था। थाना जसवंत नगर में तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी।
नामजद लोगों को मोहल्ले के लोगों ने सामान ले जाते देखा है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें