फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर मरे पड़े सांड को बचाने में पलटी कार, चौकीदार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। लखनऊ हाईवे पर थानाक्षेत्र के कैसत गांव के पास बीच सड़क पर पड़े सांड़ के शव को बचाने के चक्कर में कार डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया।
विज्ञापन

मंगलवार रात हाईवे पर स्कार्पियो की टक्कर से एक सांड़ की मौत हो गई थी। उसका शव बीच सड़क पर पड़ा था। लोगों की सूचना के बाद भी ग्राम सभा के लोगों ने शव नहीं हटवाया। जसवंतनगर के गुलाबबाड़ी निवासी देवेंद्र कुमार पांडेय तथा कैस्त निवासी चंद्रभान उर्फ पप्पू कठेरिया (55) कार से वहां से निकल रहे थे। कार मैरिज होम संचालक मनोज की है। देवेंद्र उनका कार चालक व चंद्रभान मैरिज होम में चौकीदार है। वे इटावा से जसवंतनगर लौट रहे थे।
चालक देवेंद्र की निगाह अचानक साड़ के शव पर पड़ी तो उसे बचाने में उसने स्टेयरिंग मोड़ दी और हादसा हो गया। हादसे में चंद्रभान की मौत हो गई। पुलिस ने देवेंद्र को जिला अस्पताल भेजा, जहां से सैफई रेफर किया गया है। सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने हंगामा कर कार पर पथराव किया। जिससे थोड़ी देर यातायात भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

चंद्रभान के बेटे रामू ने बताया कि पिता भूमिहीन थे। अगर ग्राम सभा सांड़ का शव हटा देती तो हादसा न होता। उसने प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई। बता दें कि क्षेत्र में अन्ना पशुओं का जमावड़ा रहता है। यह पशु अक्सर खेतों में फसल भी बर्बाद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें