फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट् ेन की चपेट में आकर दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। अलग-अलग घटनाओं में ट्रेन की चपेट में आने से बुधवार सुबह दो युवकों की मौत हो गई। कोतवाली व जीआरपी पुलिस ने मृतकों की पहचान कर जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन

भरथना के कल्यान नगर निवासी त्रिपुरेश तिवारी उर्फ सोनू (37) वैन चालक था। परिवार में पत्नी शिखा व दो बेटियां हैं। बुधवार सुबह वह घर से निकला था। वह रेलवे फाटक संख्या 20 बी के पास ट्रैक पार कर रहा था। इसी दौरान कानपुर से इटावा जा रही गरीब रथ स्पेशल ट्रेन की चपेट में आने से सोनू की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सोनू जल्दबाजी में ट्रैक पार कर रहा था।
जीआरपी ने उसके पास मिले कागजात और मोबाइल के आधार पर मृतक की पहचान कर हादसे की जानकारी परिजनों को दी। इधर, कन्हेसी पचार गांव निवासी राजेश प्रजापति का बेटा नितिन (22) गांव के पास ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की मदद से कोतवाली पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कर जानकारी परिजनों को दी। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें