फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा को अपने अस्तित्व पर दिख रहा था खतरा

विज्ञापन
कृषि कानून वापस लिए जाने की खुशी में मिठाई खिलाते आप कार्यकर्ता - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। करीब एक वर्ष तक तीनों कृषि कानूनों के विरोध में चले किसानों के आंदोलन ने आखिरकार मोदी जी के घमंड को चकनाचूर करते हुए उन्हें कृषि कानून वापस लेने को मजबूर कर दिया। किसानों के अस्तित्व को मिटाने की कोशिश करने वाली भाजपा को आगामी चुनावों में अपना ही अस्तित्व खतरे में नजर आने लगा था। 700 से अधिक आंदोलनकारी किसानों की शहादत का परिणाम है कि प्रधानमंत्री को अपने कदम वापस लेने पड़े हैं। यह बातें आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष संजीव शाक्य ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुंभकरण 6 महीने में जगता था, पर भारत सरकार को जगने में पूरा एक वर्ष लग गया। किसानों को सर्दी, गर्मी और बरसात के साथ पुलिस के लाठी, डंडे, पानी की बौछार, रास्ते अवरुद्ध करके, कीलें लगाकर परेशान किया गया। सत्ता के लालच में पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों में हार के डर से फैसला वापस लिया गया है। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें