फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक खाता नंबर पूछकर उड़ाए 83 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। पुराना भरथना की एक लड़की के बैंक खाता से किसी ने 83 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित महिला ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पुराना भरथना निवासी अंजली पुत्री राजू ने शुक्रवार को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि भरथना स्थित यूनियन बैंक शाखा में उसका खाता है। एक अक्तूबर को फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक मैनेजर बताया और कहा कि उसका बैंक खाता बंद हो गया है। चालू कराने के लिए उसे अपना अकाउंट नंबर बताना होगा। अंजली ने अपना खाता नंबर बता दिया। इसके बाद खाते से उसी दिन 83 हजार रुपये निकल गए। इसकी जानकारी 4 अक्तूबर को तब हुई जब वह बैंक गई और बैलेंस चेक किया। 10 अक्तूबर को उसने अपना बैंक खाता बंद करवा दिया। इसके बाद फिर दो अन्य नंबरों से कॉल आई। कॉलर ने कहा कि उसका निकला हुआ रुपया खाते में आना है। लिहाजा वह अपना खाता फिर चालू करवा ले। अंजली ने कहा कि उसके साथ किसी ने धोखाधड़ी करके रुपये निकाल लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें