फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में आए 4446 मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा/लवेदी। मुख्यमंत्री आरोग्य मेला रविवार को जनपद की समस्त 34 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित हुआ। मेला में 204 डाक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ ने सेवाएं प्रदान कीं।
विज्ञापन

शहर में करनपुरा स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डा. देव ऋषि दुबे, डा. मीरा संजय, व स्टाफ नर्स नीलम चंद्रेश व सहायक नर्स रुचि गुप्ता उपस्थित रहीं। एसीएमओ डा. शिवचरण सिंह ने बताया 4446 मरीज आए, इनमें 2105 पुरुष, 1554 महिलाएं व 787 बच्चे शामिल रहे।
इस दौरान 192 गोल्डन कार्ड भी बने। जिले भर की पीएचसी पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 421 नेत्र रोगी, 475 त्वचा रोगी, 68 डायबिटीज, 375 ब्लड प्रेशर के रोगी समेत 416 अन्य रोगी आए।
विज्ञापन

इनके अलावा 258 गर्भवती की जांच, 498 की मलेरिया जांच की गई। 386 मरीजों की कोविड हेल्प डेस्क पर जांच की गई। मुख्यमंत्री आरोग्य मेला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लखना पर आयोजित हुआ, जिसमें करीब 40 मरीजों ने रजिस्ट्रेशन कराकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया।
अंत्योदय कार्ड धारकों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। प्रभारी डा. विनोद झा ने बताया कि डा. अनीता सिंह ने 40 मरीज देखे। लैब टेक्नीशियन राहुल यादव ने मरीजों की जांचें कीं, जबकि नंदिता पोरवाल ने आयुष्मान कार्ड योजना के तहत 36 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें