इटावा। जिले में रविवार को 82 महिलाएं, 35 बच्चे और दो डाक्टरों समेत 162 कोरोना संक्रमित मिलने से अब संक्रमितों की संख्या 1191 हो गई है। रविवार को सफारी पार्क के दो कर्मियों के कोविड जांच के दौरान कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया।
रविवार को करीब एक सैकड़ा कर्मियों की स्वास्थ्य विभाग की सैंपलिंग टीम ने जांच की थी। 76 संक्रमित ठीक भी हुए। इस प्रकार अब तक 488 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि दो की मृत्यु हो चुकी है।
इस समय सक्रिय केसों की संख्या 701 है। इस समय 11 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। इनमेें छह सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय में, दो एल-टू अस्पताल में, दो नोएडा और एक आगरा में भर्ती है।
रविवार को मिले संक्रमितों में सबसे ज्यादा 24 जिला अस्पताल में, 19 बुलाकीपुर, सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय में 13, भरतपुर ताखा में आठ हैं। इसके अलावा सिविल लाइन में सात, जिला कारागार व सैफई में छह-छह, फ्रेंड्स कालोनी
चौधरी चरण सिंह डिग्री कालेज सैफई व चांदनपुरा में पांच-पांच, चांदपुरा में चार, संतोषपुर घाट में तीन, हर्राजपुर, जरहौली, उझियानी व विजनौरा में दो-दो संक्रमित मिले,
जबकि रेलवे कालोनी, पुरविया टोला, घटिया अजमत अली, भरथना चौराहा, छिपैटी, पक्का तालाब चौराहा के पास,कोकपुरा, गांधीनगर, रमैयापुर, इकघरा, अतर नगर लखना, चंद्रपुरा, नगला देवसन, चौगान, नगला बदे, भरतपुर खुर्द,डूडे, कछपुरा के अलावा इटावा में 15 अन्य स्थानों पर मिले।