फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा, डबल डेकर बस पलटी, 14 लोग हुए घायल

Sun, 01 Oct 2023 10:51 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, इटावा

सार

ऊसराहार थाना क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से लखनऊ जा रही डबल डेकर बस के चालक को झपकी आने से रविवार सुबह करीब 6 बजे किलोमीटर संख्या 124 खरगुआ के पास डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पलटी बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से लखनऊ जा रही बस के चालक को झपकी आने अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में बस में सवार 14 सवारियां घायल हो गईं। ऊसराहार थाना क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से लखनऊ जा रही डबल डेकर बस के चालक को झपकी आने से रविवार सुबह करीब 6 बजे किलोमीटर संख्या 124 खरगुआ के पास डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बस पलटते ही चीख-पुकार मच गई। 

विज्ञापन


सूचना मिलते ही कुदरैल एक्सप्रेसवे चौकी पुलिस व यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची और बस में सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। यूपीडा की एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को पीजीआई सैंफई भिजवाया गया। बस में करीब 65 लोग मौजूद थे। चालक शंकर सिंह निवासी मुरैना जिला खड़िया मध्यप्रदेश को झपकी आने से बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में इमरान खान, अशफावेगम पत्नी इमरान खान, सुमन खान निवासी लालकुआं, शिखा पुत्री रतनलाल, रतनलाल पुत्र राधेश्याम निवासी सिध्दार्थनगर लखनऊ, सैगी पुत्र नूरुल हसन निवासी बाराबंकी, प्रिंस पुत्र हरनाथ पाल, अमरेश पाल निवासी बलिया समेत 14 घायलों को पीजीआई सैंफई भर्ती कराया गया, घटना की सूचना मिलते ही सीओ भरथना घटना स्थल पर पहुंचे और बांकी सवारियों को दूसरे वाहनों के माध्यम से उनके गंतव्य के लिए भेजा गया साथ ही बस को हटवाकर चौपला यार्ड खड़ा करवाया गया।

थानाध्यक्ष ऊसराहार विवेक कुमार सिंह ने बताया कि बस चालक को झपकी आने से बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। जिससे 14 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें सैफई भिजवाया गया और बस को हटवाकर चौपला भिजवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें