फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 कोरोना केस मिले,25 हुए डिस्चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिले में सोमवार को 10 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई और 25 मरीज स्वस्थ हुए। छह मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. बीएल संजय ने बताया अभी तक 2015 लोग संक्रमित मिले हैं। इसमें 1909 स्वस्थ हो चुके हैं और दो की मृत्यु हो चुकी है। इस समय 104 सक्रिय केस हैं। 98 संक्रमित होम आइसोलेट हैं।
विज्ञापन

सोमवार को 10 संक्रमितों में पांच महिलाएं शामिल हैं। इनमें तीन सैफई और एक-एक चकुपुर वैदपुरा व उदी में मिले हैं। पांच संक्रमित दूसरे जनपदों के हैं। फरवरी के पहले सप्ताह में 122 संक्रमित मिल चुके हैं। डॉ. संजय ने कहा कि केस भले ही कम निकल रहे हैं लेकिन लोगों को सावधानी बरतने में लापरवाही नहीं करनी चाहिए। मास्क जरूर लगाएं और भीड़भाड़ में जाने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें