फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बाइक फिसलने पर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सकीट। कस्बे से मलावन जाने वाले मार्ग पर शुक्रवार की शाम को बाइक फिसलने पर एक युवक की मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार एक अन्य युवक घायल है जिसको गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
हादसे का शिकार हुआ युवक ब्रजमोहन फिरोजाबाद जिले के मक्खनपुर थाना क्षेत्र के गांव रामनगर का निवासी था। उसके साथ गांव का सुमित साथ था, दोनों युवक बाइक से मैनपुरी जिले के कुरावली में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बे से मलावन मार्ग पर नौरंगाबाद गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। बाइक के अचानक फिसलने से दोनों युवक घायल हो गए।
घायल दोनों युवक को गंभीर हालत में लोगों ने एंबुलेंस से कस्बे के अस्पताल पहुंचाया, यहां से दोनों गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। मेडिकल कॉलेज जाते समय ब्रजमोहन की मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें