फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे ग्राहक के खाते से रुपये निकालते युवक पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर में एक बैंक से किसी दूसरे ग्राहक के खाते से रुपये निकालते युवक को पकड़ा गया है। शक होने पर कैश काउंटर पर उससे पूछताछ की गई। सही जानकारी न दे पाने पर उसे बैठा लिया गया। ग्राहक ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। शहर के मोहल्ला श्यामनगर निवासी नरेंद्र का पीएनबी में खाता है। बुधवार को कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव मिलावली निवासी नरेश बैंक पहुंचा। उसने रुपये निकासी वाला फार्म लिया और 20 हजार रुपये भरकर नरेंद्र की बैंक खाता संख्या डाल दी। जैसे ही वह कैश काउंटर पर पहुंचा तो कैशियर ने पासबुक मांगी। उसने पासबुक भूल जाने का हवाला दिया।
विज्ञापन

इस पर उससे अकाउंट के बारे में जानकारी की। सही जवाब न दे पाने पर बैंक कर्मियों को उस पर शक हुआ। उन्होंने मैनेजर के कक्ष में उसे बैठा लिया और श्यामनगर निवासी बैंक ग्राहक नरेंद्र को फोन कर बैंक बुलाया। बैंक पहुंचकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस नरेश को कोतवाली ले आई। बाद में नरेंद्र ने आरोपी नरेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी डीएन मिश्रा ने बताया कि आरोपी द्वारा दूसरे व्यक्ति के खाते से रुपये निकालने का प्रयास किया जा रहा था। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें