फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से युवक की मौत, सिपाही भर्ती परीक्षा देकर लौट रहा था घर; मची चीख पुकार

Sat, 17 Feb 2024 06:53 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। वह सिपाही भर्ती परीक्षा देकर घर लौट रहा था। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में पुलिस आरक्षी की परीक्षा देकर लौट रहे युवक को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर गांव के लोगों की भीड़ लग गई। लोग परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे।

विज्ञापन


हादसा कोतवाली देहात क्षेत्र की जाबड़ा चौकी क्षेत्र में हुई। चौकी प्रभारी मुकुल कुमार ने बताया कि नगला खिल्ली निवासी अजय शहर से परीक्षा देकर गांव लौट रहा था। हिम्मतपुर गांव के समीप तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें