फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: भारत बंद के दौरान किसानों ने किया रेल रोकने का प्रयास

Fri, 16 Feb 2024 07:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। ग्रामीण भारत बंद आह्वान के तहत संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसान शुक्रवार को रेलवे स्टेशन पहुंचे। जहां सवारी गाड़ी को रोकने का प्रयास किया। इसके बाद स्टेशन पर ही लगभग 2 घंटे तक किसानों ने एक सभा की।
विज्ञापन

किसान संगठनों ने सभी ब्लॉकों में जाकर किसानों को एक दिन के लिए कृषि कार्यों का बहिष्कार करने को कहा। इसके साथ ही किसानों की विभिन्न समस्याओं का समाधान करने को लेकर भी सरकार को चेताया। मांग की गई कि किसानों के लिए सिंचाई के साथ ही घरेलू बिजली भी माफ की जाए। लखीमपुर खीरी में किसानों पर दर्ज हुए मुकदमे वापस लेते हुए शहीद किसानों के परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए।
असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को 26 हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाएं। मनरेगा के तहत 200 दिन का काम व 600 रुपये प्रतिदिन मजदूरी दी जाए। कहा कि शंभू बॉर्डर पर किसानों के साथ गलत बर्ताव किया जा रहा है। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले कभी भी बड़ा आंदोलन करते हुए जिले के किसान दिल्ली कूच कर सकते हैं। राजाराम यादव, अभिलाख सिंह, ज्ञानसिंह बघेल, अनिल यादव, हरीसिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

निधौली कलां में भारतीय किसान यूनियन (सुनील गुट) के प्रदेश सचिव पुष्पेंद्र सिंह कुशवाहा सहित किसानों ने जलेसर चौराहे पर राष्ट्रीय झंडा लेकर विरोध में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। मांग करते हुए कहा कि फसल के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी देते हुए स्वामीनाथन समिति की रिपोर्ट को लागू की जाए। साथ ही किसानों की कर्ज माफी भी की जाए। भारतीय किसान यूनियन (महेंद्र सिंह टिकैत) के जिला कोषाध्यक्ष डॉ. महीपाल सिंह पथरिया ने मनोरा चौराहे पर जिला व ब्लॉक स्तरीय किसान नेताओं के साथ खेती संबंधित औजारों व राष्ट्रीय ध्वज लेकर एक घंटे तक सड़क पर बैठकर किसान यूनियन जिंदाबाद के नारे लगाए।
-
नायब तहसीलदार को सौंपा सात सूत्री ज्ञापन
जलेसर। भाकियू भानू ने किसानों व गरीब मजदूरों की समस्याओं को लेकर शुक्रवार को एसडीएम के नाम नायब तहसीलदार जलेसर को सात सूत्री ज्ञापन सौंपा। आकाश गुप्ता ने कहा कि तहसील क्षेत्र में लंबे समय से किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। जिससे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर के इसौली चैराहा स्थित कार्यालय पर हुई बैठक में जिलाध्यक्ष पकंज ठाकुर व मौजूद कार्यकर्ताओं के बीच हुई वार्ता में विभिन्न समस्याओं के बारे में चर्चा की गई। ज्ञापन में किसान आयोग का गठन, गोशालाओं में गायों की भुखमरी व बीमारी से बचाव, सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराने, वृद्ध व विधवाओं की पेंशन बढ़ाने आदि मांग की गई है। मनोज राघव, नरेंद्र कुमार, राधेश्याम शर्मा, राजू ठाकुर, पकंज सिंह, ललित कुमार आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें