फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: भरभराकर गिरा मिट्टी का टीला, आधा दर्जन से अधिक महिलाएं, किशोरी और बच्चे दबे; एक की मौत... मची चीख-पुकार

Thu, 18 Jan 2024 04:22 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में मिट्टी का टीला भरभराकर गिर गया। मिट्टी में आधा दर्जन से अधिक महिलाएं, किशोरी और बच्चे दब गए। एक महिला की मौत हो गई। घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। 
विज्ञापन
एटा का मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में गुरुवार की दोपहर मिट्टी का टीला गिरने से मलबे में आठ लोग दब गए। घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोग भागकर पहुंचे। लोगों ने मिट्टी हटाकर दबे हुए लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। यहां एक महिला की मौत हो गई। खबर मिली तो घर के लोग विलाप करने लगे। 

विज्ञापन


घटना मारहरा थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव की है। यहां दोपहर को एक मिट्टी का टीला भरभराकर गिर गया। मलबे में नीचे बैठीं आठ महिलाएं, युवतियां व बच्चे दब गए। चीख-पुकार सुन पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें मिट्टी खोदकर बाहर निकालने में जुट गए। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस भी राहत बचाव में जुट गई।

एक महिला की मौत हो गई

थाना प्रभारी राजेश सिंह चौहान ने बताया कि मिट्टी का टीला गिरने से बच्चे और महिलाएं दब गईं। हादसे में लटूरी सिंह की बेटी करिश्मा (17) व नीतू (20), पुष्पा देवी पुत्री रमाकांत (13), रामबेटी पत्नी पप्पू (45), शालिनी पत्नी श्यामसुंदर (45) और गांव की रीना पत्नी संजीव (36) दबी थीं। सभी को बाहर निकाल लिया गया है। रीना की हालत गंभीर है। उसे मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें