मृतका निर्मला (30 वर्ष) का फाइल फोटो
सकीट। गांव नगला फूले में सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच कर रही है।
थाना क्षेत्र के गांव नगला फूले निवासी निर्मला सोमवार को दोपहर करीब तीन बजे घर के कमरे में थी। काफी देर ताक बाहर नहीं निकली तो परिजन को शंका हुई। जाकर देखा तो वह फंदे से लटक रही थी। जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी सकीट कीर्तिका सिंह और थाना प्रभारी विदेश राठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मोहल्ले वालों ने बताया कि निर्मला की शादी करीब सात वर्ष पहले मैनपुरी के थाना औंछा क्षेत्र के गांव जगतपुर निवासी शैलेश कुमार से हुई थी। पति दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। सीओ कीर्तिका सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता लग सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।