फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: फंदे से लटकता मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

Fri, 22 Nov 2024 05:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना मिरहची के गांव जिन्हैरा में शुक्रवार को एक महिला का शव फंदे से लटकता मिला। अस्पताल में मौत की पुष्टि होते ही पति शव को छोड़कर भाग गया। मायके वालों ने हत्या की आशंका जताते हुए पति व अन्य ससुरालीजन आरोप लगाए।
विज्ञापन

गांव रमनपुर थाना हाथरस निवासी श्रीनिवास ने बताया कि पुत्री रेनू (28) का विवाह तीन वर्ष पूर्व जिन्हैरा निवासी रामू के साथ किया था। सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज दिया गया था। कुछ समय बाद ही पति रामू और अन्य सुसरालीजन बेटी को अतिरिक्त दहेज के लिए परेशान करने लगे। कई बार बेटी ने फोन के माध्यम से बताया भी था कि यह लोग आए दिन मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते हैं। शुक्रवार को महिला का शव घर के कमरे में साड़ी के बने फंदे से लटकता मिला।
गांव जिन्हैरा निवासी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि धेवता रामू अपनी पत्नी रेनू को लेकर मेडिकल कॉलेज आया था। यहां पर उसकी मौत हो गई, जिसके बाद शव को रखकर कहीं चला गया। वहीं मायके वालों का आरोप है कि रेनू की मौत होने के बाद रामू शव को मोर्चरी के बाहर रखकर फरार हो गया। सीओ सदर संजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें