फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
पोस्टमार्टम गृह पर मौजूद मृतक महिला के परिजन ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। कोतवाली नगर के मोहल्ला प्रथम नगर निवासी 21 वर्षीय महिला की रविवार की देर रात मौत हो गई। उसका शव घर के पास ही गेस्ट हाउस में मिला। सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस पर मायके पक्ष ने ससुराली जनों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया। पांच ससुरालीजनों सहित विवाह कराने वाले दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पिलुआ थाना क्षेत्र के गांव धारिकपुर निवासी वासुदेव ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 16 फरवरी 2021 को बेटी प्रियंका की शादी शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला प्रथम नगर निवासी मधुर कुमार के साथ की थी। शादी में साढ़े तेरह लाख नकद व डेढ़ लाख रुपये का सामान दिया, लेकिन 16 फरवरी को मधुर, उसकी मां शीतला, पिता कमलकांत व बहन पंकज कुमारी ने फोन कर बुलाया और कहा पांच लाख रुपये और दो वरना शादी नहीं होगी। दो बीघा खेत का अनुबंध मधुर के बहनोई प्रदीप के नाम कर दिया। शादी के बाद खेत का बैनामा करने के लिए दबाव बनाया जाने लगा।
दो माह बाद जब बेटी घर आई तो बताया कि ससुराल वाले धन के लालची हैं, कभी भी मेरे साथ घटना हो सकती है। 27 दिसंबर की रात करीब दो बजे बेटे के मोबाइल पर प्रियंका की मौत की सूचना दी गई। ससुरालीजनों के अलावा शादी में मध्यस्थता करने वाले रिश्तेदार नरेश व विक्रम को हत्या में नामजद किया गया है। आरोप है कि अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर झोलाछाप डॉक्टर का सहयोग लेकर प्रियंका की हत्या कर दी। हम लोग पहुंचे तो बेटी के पेट में टांके लगे मिले। कोतवाल प्रभारी डीएन मिश्रा ने बताया कि सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें