फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार महिला घायल

Wed, 19 Mar 2025 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र में शिकोहाबाद मार्ग पर गंगनपुर गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला घायल हो गई। अन्य सड़क दुर्घटनाओं में 8 लोग घायल हुए हैं। इनमें से एक को रेफर किया गया है।
विज्ञापन

थाना सकीट के गांव सदरपुर निवासी जालिम सिंह ने बताया कि वह मंगलवार को मां नेकसी देवी को लेकर बाजार से बाइक पर घर जा रहा था। जैसे ही शिकोहाबाद मार्ग पर गंगनपुर गांव के पास पहुंचा, तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक गिर गई। इसके कारण बाइक पर पीछे बैठी मां नेकसी देवी छिटककर दूर जा गिरीं। गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, यहां उपचार चल रहा है।
अन्य सड़क दुर्घटनाओं में निर्मला देवी हाथरस, पूनम और पवन कुमार मारहरा, सुरजीत खेरिया कलां, रामकिशोर वाहनपुर, राजपाल कासिमपुर, जितेश कुमार सुंदरपुर और महेंद्र सिंह सराय अलीगंज घायल हुए हैं। इनमें से राजपाल को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर किया गया है। शेष का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें